{"_id":"5f639d258ebc3e4b3d72c802","slug":"fine-bilaspur-news-sml345430741","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस से बिना ई-वे बिल मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो बस से बिना ई-वे बिल मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर की टीम ने बाहरी राज्यों से बिना ई-वे बिल के सामान लेकर आने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा है। विभाग बिलासपुर की टीम ने चैकिंग के दौरान एक वोल्वो बस से बिना ई-वे बिल मोबाइल फोन बरामद किए और व्यापारी को 1 लाख 50 हजार 480 रुपये जुर्माना किया है।
टीम ने बिना ई-वे बिल सामान ले जा रहे अन्य वाहनों से भी 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। कुल मिलाकर टीम ने 1 लाख 80 हजार 480 रुपये का जुर्माना वसूला है और उसे सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सहायक आयुक्त कर एवं आबकारी विभाग बिलासपुर कमल ठाकुर की अगुवाई में सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी कुमारी प्रोमिला व रवि कुमार ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी के पास नाका लगाया हुआ था और बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान टीम ने दिल्ली से हिमाचल आ रही एक वोल्वो बस की चेकिंग की गई तो उसमें बिना बिल के मोबाइल फोन बरामद किए गए। विभागीय टीम द्वारा मोबाइल फोन व्यापारी पर 1 लाख 50 हजार 480 रुपये जुर्माना लगाया है। इसी दिन चेकिंग के दौरान टीम ने कुछ स्पेयर पार्ट व कार असैसरिज भी बिना बिल के बरामद किए। जिन पर टीम द्वारा 30 हजार जुर्माना लगाया गया।
मनोज डोगरा उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला बिलासपुर ने कहा कि टीम ने नौणी के समीप नाके के दौरान एक वोल्वो बस से बिना ई-वे बिल के मोबाइल फोन पकड़े। जिस पर व्यापारी से 1 लाख 50 हजार 480 रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं टीम ने अन्य वाहनों से भी बिना बिल माल ले जाने पर 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है। लोगों और व्यापारियों से आग्रह है कि वे बिना बिल का कोई भी सामान न खरीदें।