{"_id":"6ab81a85c5a54aa5810fecd7","slug":"financial-aid-provided-to-a-teenage-girl-suffering-from-kidney-disease-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168630-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: किडनी की बीमारी से पीड़ित किशोरी को दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: किडनी की बीमारी से पीड़ित किशोरी को दी आर्थिक मदद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कहलूर सेवा समिति ने अपनी 166वीं भेंट के तहत एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन 17 वर्षीय किशोरी तमन्ना के परिवार को आठ हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। सरकाघाट के खुडला गांव की रहने वाली तमन्ना की दोनों किडनियां खराब हैं और उसका बोनमैरो ट्रांसप्लांट होना है।
किशोरी के पिता का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां ही उसकी देखभाल कर रही हैं। लंबे इलाज के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। समिति पदाधिकारियों ने एम्स पहुंचकर उसकी मां को सहायता राशि सौंपी और तमन्ना के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।