{"_id":"6579a5a5d83090758a028e7c","slug":"fear-of-leopard-in-gahar-panchayat-of-bharadi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10045-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी की गाहर पंचायत में तेंदुए का खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी की गाहर पंचायत में तेंदुए का खौफ
विज्ञापन
शाम ढलने के बाद आने-जाने से कतरा रहे लोग
विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील की गाहर पंचायत में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल है। शाम ढलते ही रिहायशी कस्बों के नजदीक तेंदुए की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। ऐसे में शाम ढलने के बाद लोगों ने अकेले घरों से निकलना बंद कर दिया है। गाहर पंचायत के आधा दर्जन गांव के नजदीक तेंदुए काे देखा गया है।
रिहायशी कस्बों के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया है। मंगलवार शाम पदयाण गांव का युवक आशीष गाड़ी खड़ी करके घर की तरफ जा रहा था तो कुछ ही दूरी पर तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। आशीष के मुताबिक वह एकाएक घर की तरफ भागा तो तेंदुआ खेतों की तरफ से भागकर घर के आंगन के नजदीक आ पहुंचा। घर की लाइट जली होने के कारण तेंदुआ खेत से ऊपर घर की ओर नहीं आया। कई और लोगों ने भी तेंदुए को घरों के पास देखा। गाहर के साथ लगती गतवाड़ पंचायत में भी लोगों ने देखा। सर्दियों के मौसम में अंधेरा जल्दी हो जाता है ऐसे में शाम 6:00 बजे के बाद कुछ गांव के नजदीक तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई देने लगती हैं। लोग शाम ढलने के बाद बच्चों को घरों से बाहर नहीं भेज रहे हैं। अकेली महिलाएं पशुओं को घास लाने से डर रही हैं।
बताते चलें कि कुछ साल पहले गाहर पंचायत के साथ लगती पडयालग पंचायत में तेंदुए ने एक व्यक्ति को माला था। इसके बाद शूटरों की टीम को बुलाकर उस आदमखोर तेंदुए को मारा गया था। उस समय जिस तेंदुए को शूटरों ने मार दिया था। तेंदुआ इतना बड़ा था कि उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हुआ था। ऐसे में अब एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि गाहर पंचायत के रिहायशी कस्बों में बढ़ रही तेंदुए की चहलकदमी को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो सके।
विज्ञापन
इस संदर्भ में क्षेत्रीय अधिकारी वन विभाग भराड़ी मदन ने कहा कि क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय कर्मी क्षेत्र में जाकर लोगों से बात करेंगे।