फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers worried due to rain, wheat soaked in fields

Bilaspur News: बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में भीगी गेहूं

Mon, 29 Apr 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to rain, wheat soaked in fields
- जिले में बारिश से लोगों को हुआ ठंडक का एहसास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले में सोमवार सुबह से हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में गेहूं कटाई का काम चल रहा है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश के कारण भीग गई। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।

जिले भर में सुबह से शुरू हुई हलकी बारिश पूरे दिन होती रही। बीबीएमबी के अनुसार जिले में आठ एमएम बारिश हुई। बारिश से जहां मौसम में ठंडक बन गई, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई। इस समय गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। बारिश होने से गेहूं की कटाई पूरी तरह से रुक गई है। साथ ही जिन खेतों में गेहूं की फसल कटी पड़ी है, वह गेहूं भीग चुका है। कई किसानों की तूड़ी बाहर भीग रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि बारिश अधिक होती है और खेतों में पानी भर जाता है, तो गेहूं की फसल को अधिक नुकसान होगा। बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई। बारिश होने के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब मौसम साफ होने के आसार है। आगामी दिनों में तेज धूप की पूरी संभावना है। किसानों में ओंकार सिंह ठाकुर, दिलीप सिंह, कृष्ण चंद, शमशेर सिंह, सुरेश कुमार, बिशन सिंह, रतन सिंह, रणवीर सिंह सहित अन्य ने बताया कि उनकी फसल खेतों में पूरी तरह से भीग चुकी है। इसे सूखने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई तो कर ली है, लेकिन समय रहते मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई। इस कारण उनकी फसल भीग गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 9 मई तक 32 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि 62 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक बादल रहने की संभावना है। 2 मई को मौसम साफ रहेगा। 3 और 4 मई को बादलों के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed