फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers made strategy of tractor march to intensify movement

आंदोलन तेज करने को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च की रणनीति बनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers made strategy of tractor march to intensify movement
बिलासपुर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने के लिए संयुुक्त किसान मोर्चा फरवरी के अंतिम सप्ताह में उप्र व उत्तराखंड के दस जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। इस दौरान हर गांव के पांच किसानों से दिल्ली के आंदोलन में पहुंचने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य व तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में किसानों ने ग्राम डिबडिबा, टैमरा, मनिहारखेड़ा, गोकुलनगरी, मानपुरओझा, सुआनगला, करतारपुर, नवाबगंज, हामिदाबाद, खेमरी समेत तमाम गांवों का भ्रमण कर बैठक कीं। इस दौरान किसानों को फरवरी के अंतिम सप्ताह में बिजनौर जिले से तराई की बेल्ट में शुरू होने वाले ट्रैक्टर मार्च की रूपरेखा बताई गई। किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च बिजनौर जिले से शुरू होगा, जो यूपी व उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच आदि जिलों में भ्रमण करेगा। भ्रमण के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ हर गांव से कम से कम पांच लोगों को दिल्ली के आंदोलन में पहुंचने की अपील की जाएगी। इसके बाद किसानों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों व किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर तेजिंदर सिंह बाजवा, प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह चीमा, नरेंद्रजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, निर्मल सिंह बाजवा, जगजीत सिंह, हरमीत सिंह बाजवा, जोगिंदर सिंह बिट्टू, परगट सिंह, अशफाक शाह, भूरा शाह, बलदेव सिंह, अमनदीप सिंह ढिल्लो आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed