फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers inspired to adopt natural farming

Bilaspur News: किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किया प्रेरित

Fri, 28 Feb 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers inspired to adopt natural farming
झंडूता के आयोजित किसान संगोष्ठी कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते विवेक कुमार। संवाद
झंडूता में आतमा परियोजना के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आतमा परियोजना के अंतर्गत झंडूता में किसान संगोष्ठी का आयोजन परियोजना के चेयरमैन मानेंद्र सिंह चंदेल की अध्यक्षता में किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान विवेक कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग कृषि में नए-नए केमिकल्स का उपयोग कर रहे हैं, जो बेहद हानिकारक हैं और कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाते हैं। उन्होंने किसानों को रासायनिक खेती से बचने और प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी। विवेक कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर बीडीओ झंडूता संजीव पूरी, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंदेल, राज कुमार कौशल, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वसू, रणवीर ठाकुर, चंद्र शेखर, सुदर्शन चंदेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed