फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers heave a sigh of relief from heavy rain

Bilaspur News: झमाझम बारिश से किसानों ने ली राहत की सांस

Mon, 22 Jul 2024 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers heave a sigh of relief from heavy rain
- जिले में जमकर बरसे बादल, सड़कों पर आया मलबा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सोमवार तड़के हुई बारिश से किसानों ने राहत सांस ली है। मक्की और सब्जियों की फसल के लिए बारिश वरदान से कम नहीं है। किसान लंबे से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे।

जिले में लंबे समय से अच्छी बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ रही थी। बारिश न होने से मक्की की फसल की वृद्धि रुक गई थी। साथ ही मौसमी सब्जियों पर भी विपरीत असर पड़ रहा था। कुछ क्षेत्रों में तो किसान सब्जियों को सिंचाई कर रहे थे। सोमवार को तड़के अच्छी बारिश हुई जो फसलों के लिए लाभकारी है। किसानों को डर सता रहा था कि अगर समय पर बारिश न हुई तो उनकी मक्की की फसल बर्बाद हो जाएगी, लेकिन अब बारिश होने से फसल की वृद्धि तेजी से होगी। साथ ही लोगों को चारे की समस्या से भी राहत मिलेगी। बता दें कि जिले भर में करीब 26 हजार हेक्टेयर पर मक्की और करीब दो हजार हेक्टेयर पर मौसमी सब्जियों की खेती होती है। बारिश से लोगों को थोड़ा बहुत उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। वहीं भारी बारिश के कारण सड़कों पर मलबा भी आ गया। इस कारण सुबह के समय लोगों को सड़कों पर परेशानी भी झेलनी पड़ी। हालांकि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सुबह से मलबे को हटाने में जुट गए और सड़कों को साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed