{"_id":"60e498d88ebc3ec770067e79","slug":"farmer-died-in-pgi-bilaspur-news-sml3760538144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में दवाई का छिड़काव करते किसान बेहोश, पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में दवाई का छिड़काव करते किसान बेहोश, पीजीआई में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में सोमवार को खेतों में दवाई का छिड़काव करते समय बेहोश हो गया। परिजन उसे नंगल अस्पताल ले गए। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां पर मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आनी है। सोमवार को व्यक्ति मक्की की फसल पर दवाई का छिड़काव कर रहा था।
ग्वालथाई पंचायत प्रधान रामलाल ठाकुर ने बताया कि अमरजीत सिंह (29) पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्वालथाई सोमवार को करीब 1 बजे अपने खेतों में मक्की की फसल पर दवाई का छिड़काव कर रहा था। विपरीत दिशा से हवा चल रही थी। इसके कारण दवाई उसके शरीर में चली गई। वह बेहोश हो गया। जब परिजनों ने उसे खेत में बेहोश पड़े देखा, तो तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल नंगल ले गए। लेकिन तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी श्री नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है।