{"_id":"656b39aab6fb34bc640555ba","slug":"false-statements-being-made-against-bdts-pradeep-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9553-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीटीएस के खिलाफ की जा रही झूठी बयानबाजी : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीटीएस के खिलाफ की जा रही झूठी बयानबाजी : प्रदीप
विज्ञापन
बोले, सभा में पारदर्शिता से किया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा से ढुलाई कार्य के लिए अधिकृत बिलासपुर ट्रक सहकारी सभा (बीडीटीएस) के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अपने कारनामों के चलते सत्ता से बाहर हुए चंद लोग बीडीटीएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि ऐसे लोगों को अपना कार्यकाल याद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस पारदर्शिता से मौजूदा कार्यकारिणी ने काम किया है। वह शायद ही इन लोगों की समझ में आए। यह लोग आए दिन सत्ता हथियाने की मंशा से बयानबाजी करते रहते हैं, जबकि आम ट्रक आपरेटर इनकी कार्यशैली से भली-भांति परिचित है। इसके विपरीत बीडीटीएस और इसमें जुड़े हर ऑपरेटर पर जब भी कोई मुसीबत आई है तो सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए समस्याओं से हल पाया है, जबकि ये वही लोग हैं जो मुसीबत के समय भी राजनीति करने से बाज नहीं आते। उन्होंने चेताया कि विपक्ष में बैठे लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो सभा नियमानुसार कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग भाई भतीजावाद, लोडिंग और अनलोडिंग, गेट पास आदि के झूठे मुद्दों को अपनी ढाल बना रहे हैं। वह लोगों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच ऐसी झूठी भ्रांतियां फैला रहे हैं।