फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fairwell party in girls school bilaspur

पूर्णिमा मिस फेयरवेल, आकांक्षा को मिस चार्मिंग का खिताब

Thu, 16 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 16 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
fairwell party in girls school bilaspur
रावमापा कन्या बिलासपुर में फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य महिमा लखनपाल ने की।

विज्ञापन


समारोह में 11वीं कक्षा के छात्राओं ने 12वीं कक्षा की छात्राओं का समारोह में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। विदाई समारोह में 12वीं कक्षा की छात्राओं को विभिन्न टाइटल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में 12वीं कक्षा की पूर्णिमा चौबे को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। जबकि, रिचा शर्मा को मिस पर्सनेल्टिी और आकांक्षा को मिस चार्मिंग चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें प्रधानाचार्य महिला लखनपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में निरंतर कड़ी मेहनत और अनुशासन से लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस दौरान 12वीं कक्षा की छात्राओं ने प्रधानाचार्य और प्राध्यापकों को भी टाइटल और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने शैक्षणिक और पाठ्य सहायक क्रियाओं में किए गए मार्गदर्शन के लिए अध्यापकों का आभार जताया।


इस अवसर पर प्रवक्ता प्रिया पोसवाल, सुमन शर्मा, सिंपल राणा, सीमा, प्रमोद चंदेल, सुभाष चंद, सुखदेव जम्वाल, अरविंद गौतम, राजेश बौध, गौरव टाडू, राजेश चंदेल, मनोज ठाकुर, शुभलता और पवन कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed