{"_id":"5fbfe4a88ebc3e9bbc0673f9","slug":"fair-price-shop-bilaspur-news-sml3526623153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलोटा में खुलेगा राशन का सब डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलोटा में खुलेगा राशन का सब डिपो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के बलोटा में राशन का सब डिपो खुलेगा। जिससे लोगों को घर-द्वार राशन उपलब्ध होगा। सब डिपो से बलोटा, लिंग व रिड़ा सहित आसपास के लोग लाभान्वित होंगे। यह बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने वीरवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव बलोटा में जन समस्याएं सुनने के बाद कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। बताते चलें इस क्षेत्र के लोग सस्ते राशन के डिपो की मांग रखते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि ग्राम वासियों को सस्ते राशन के लिए 4 से 6 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। यदि इस क्षेत्र में सस्ते राशन का डिपो खुल जाता है तो इससे लिंग, बलोटा व रिड़ा सहित आसपास के रहने वाले लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने लो वोल्टेज की मांग को भी राजेंद्र गर्ग के समक्ष रखा। क्षेत्र के लोगों ने लिंक रोड की मांग को भी उठाया। राजेंद्र गर्ग ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि ग्राम वासियों की समस्याओं को तुरंत दूर किया जाए। इस अवसर पर राजेंद्र गर्ग ने लिंग बलोटा में सामुदायिक भवन को 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने महिला मंडल को 25 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर किसान मोर्चा महामंत्री संजय ठाकुर, बूथ अध्यक्ष अमरजीत, महिला मंडल प्रधान सुमन कुमारी, मथुरा दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।