{"_id":"6aaa9ee135b4bea6e0025ad9","slug":"fair-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167874-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला में जिला स्तरीय सायर मेला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला में जिला स्तरीय सायर मेला आज से
विज्ञापन
विधायक रणधीर शर्मा खूंटा गाड़कर करेंगे मेले का शुभारंभ
19 को अनुराग ठाकुर होंगे समापन समारोह के मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला में तीन दिन तक चलने वाले ऋषि मार्कंडेय जिला स्तरीय कृषक विकास एवं पशुपालक सायर मेले का आगाज वीरवार को होगा। मेले में ग्रामीण संस्कृति के साथ कृषि-बागवानी, पशुपालन, खेलकूद और लोक कला की झलक देखने को मिलेगी। किसानों-बागवानों के उत्पादों की प्रदर्शनी, पशुधन प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले के मुख्य आकर्षण रहेंगे।
मेले का शुभारंभ श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा करेंगे। सायर मेला समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे शिव मंदिर बटोली में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद मंदिर से मेला स्थल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें विधायक रणधीर शर्मा सहित क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। मेला स्थल पर पहुंचने के बाद विधायक खूंटा गाड़कर मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। किसानों और बागवानों को सम्मानित किया जाएगा। पशुधन प्रतियोगिता में गाय, भैंस, भैंसा और बकरी समेत विभिन्न श्रेणियों के पशु शामिल होंगे। बेहतर पशुधन और पशुपालन के लिए पशुपालकों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में दीक्षा भारद्वाज और कार्तिक, दूसरी में राखी गौतम और अमित मीतू तथा अंतिम शाम गौरव कौंडल और कुसुम जस्सी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 19 सितंबर को समापन समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों, पशुपालकों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।