फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Extension given to 9 villages till June 4 to file objections

Bilaspur News: 9 गांवों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए 4 जून तक दी मोहलत

Thu, 11 May 2023 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Extension given to 9 villages till June 4 to file objections
बिलासपुर। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण के लिए नोग से बरमाणा तक की करीब 538 बीघा भूमि के अधिग्रहण के लिए सेक्शन 15 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब रेल विकास निगम की भूमि अधिग्रहण इकाई ने आगे के नौ गांवों को आपत्तियां दर्ज करने के लिए 4 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन

वहीं, 5 से 13 जून तक पुनर्वास और पुनर्स्थापन से संबंधित क्लेम, आपत्तियां, सुझाव विस्थापितों और प्रभावितों को देने होंगे। इस संदर्भ में संबंधित पंचायत प्रधानों को रेलवे की ओर से पत्र वीरवार को जारी किया गया है। रेल लाइन के लिए 52 से 63.1 किलोमीटर तक के नौ गांव में करीब 538 बीघा भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए रेलवे की विशेष भूमि अधिग्रहण इकाई ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेक्शन 15 तक की अधिसूचना जारी होने के बाद अब भू अधिग्रहण अधिकारी ने 4 जून तक लोगों की आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

विस्थापितों, प्रभावितों को 6 और 7 जून को रेलवे के समाहर्ता कार्यालय बिलासपुर में अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराने होंगे। इसके बाद 5 से 13 जून तक पुनर्वास और पुनर्स्थापन से संबंधित क्लेम, आपत्तियां, सुझाव विस्थापितों और प्रभावितों को देने होंगे। भूमि अधिग्रहण इकाई ने वीरवार को संबंधित पंचायत प्रधानों को इस बारे में पत्र लिखकर सूचित किया है। पुनर्वास और पुनर्स्थापन योजना के तहत यह जन सुनवाई ग्राम पंचायतों में ही होगी। जन सुनवाई में आपत्तियां, क्लेम और सुझाव की रिपोर्ट तैयार होने के बाद अधिग्रहण की अंतिम प्रक्रिया को सरकार की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक तीन क्लेम और आपत्तियां पहुंची
भूमि अधिग्रहण अधिकारी अभिषेक गर्ग ने कहा कि अभी तक उनके पास कुल तीन क्लेम और आपत्तियां पहुंची है। उन्होंने कहा कि लोगों को सेक्शन 15 की अधिसूचना के बाद 4 जून तक का समय दिया गया है। उन्हें 6 और 7 जून को अपनी आपत्तियां और सुझाव बिलासपुर रेलवे भू अधिग्रहण इकाई के कार्यालय में आकर दर्ज करानी होगी। इसके अलावा पुनर्वास और पुनर्स्थापन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में जन सुनवाई 5 से 13 जून तक होगी, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed