{"_id":"653f86b77079aef05f0a64c6","slug":"expressed-gratitude-to-pm-for-boosting-the-morale-of-players-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7904-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने पर पीएम का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने पर पीएम का जताया आभार
विज्ञापन
- मन की बात में प्रधानमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक विश्व गेम्स के खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
- खिलाड़ी भविष्य में और भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए होंगे प्रोत्साहित : मल्लिका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉक्टर मल्लिका नड्डा ने बर्लिन में आयोजित विश्व गेम्स में शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों की अद्भुत क्षमता का विशेष तौर पर जिक्र करके उनका मनोबल बढ़ाया है। इससे जहां यह खिलाड़ी भविष्य में और भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे, वहीं दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
डॉक्टर मल्लिका नड्डा ने कहा कि बर्लिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, रोलर स्केटिंग, वॉलीबाल, लॉन टेनिस, पावर लिफ्टिंग, साइकिलिंग तथा गोल्फ जैसी स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 202 मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इनमें 76 गोल्ड, 75 सिल्वर तथा 51 ब्रांज मेडल शामिल हैं। वर्ल्ड गेम्स में अपने प्रदर्शन से इन खिलाड़ियों ने साबित किया है कि वे हर क्षेत्र में सक्षम हैं। जरूरत केवल उन्हें प्रोत्साहित करने और मौका देने की है। कहा कि गत रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 106वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार सफलता का विशेष तौर पर जिक्र किया। कई खिलाड़ियों का बाकायदा नाम और जीते गए मेडलों का ब्योरा देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह खिलाड़ी अद्भुत क्षमता रखते हैं। अपने भीतर मौजूद अलग शक्ति से उन्होंने अपनी शारीरिक कमियों को कहीं पीछे छोड़ दिया है। उनका शानदार प्रदर्शन समाज में ऐसे अन्य बच्चों और उनके परिवारों को प्रेरित करेगा। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने आम लोगों का आह्वान भी किया कि वे अपने आसपास रहने वाले इन खिलाड़ियों के घर जाकर उन्हें बधाई दें, ताकि उनका मनोबल और ऊंचा हो सके। उन्होंने इन खिलाड़ियों और उनके परिजनों का न केवल दिल जीता है, बल्कि उनमें नई ऊर्जा भी भरी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल की गहराइयों से आभार जताते हुए कहा कि इससे ऐसे बच्चों के प्रति समाज की सोच और मानसिकता में निश्चित तौर पर सकारात्मक बदलाव आएगा।