फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Expiry imposed at Luhnu Ghat

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील किनारे लुहणू घाट पर अज्ञात लोगों ने फेंके एक्सपायरी डेट के चिप्स, कुरकुरे के पैकेट

Sat, 31 Dec 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Expiry imposed at Luhnu Ghat
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील के किनारे लुहणू घाट पर अज्ञात लोगों ने शुक्रवार देर रात को भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट के चिप्स और कुरकुरे के पैकेट फेंक दिए। शनिवार को दोपहर के समय नगर परिषद की ओर से इनको जला दिया गया। हालांकि अभी तक इन पैकेट को फेंकने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

झील के किनारे फेंके गए चिप्स और कुरकुरे के पैकेट में से कुछ पैकेट झील में चले गए। नगर परिषद को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने कर्मचारियों को भेज इन पैकटों को जला दिया। बेसहारा गोवंश इन पैकटों में को खा रहा था। लुहणू घाट पर लोगों की ओर से लगातार कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। इस कारण गोबिंद सागर झील में प्रदूषण बढ़ रहा है। साथ ही इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा अधिक बना रहता है। ईओ बिलासपुर उर्वशी वालिया ने कि जिन लोगों ने यह पैकेट लुहणू घाट पर फेंके हैं, उनके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दोषियों को पकड़ा जाएगा और नगर परिषद की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed