फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Entrepreneurs involved in sericulture were provided with information about government schemes and subsidies.

Bilaspur News: रेशम पालन से जुड़े उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की दी जानकारी

Tue, 29 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs involved in sericulture were provided with information about government schemes and subsidies.
घुमारवीं में आयोजित फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में प्रतिभागियों को जानकारी देते वक्ता। स्रोत: जा
घुमारवीं में 54 रेशम पालकों को फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में कोकून बिक्री, सब्सिडी और उद्यम पंजीकरण के बारे में बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर की ओर से रेशम विभाग के सहयोग से निटकॉन लिमिटेड के माध्यम से आरएएमपी परियोजना के सामाजिक समावेशन घटक के तहत घुमारवीं स्थित रेशम विभाग कार्यालय में फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित की गई। इसमें करीब 54 रेशम पालन लाभार्थियों और उद्यमियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रतिभागियों को रेशम कोकून मार्केट प्लेटफॉर्म, कोकून की बिक्री के बाद उपलब्ध लाभ, विभिन्न सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी दी गई। इसके अलावा उद्यम पंजीकरण, उद्यम विकास और बाजार से जुड़ने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। लाभार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर वित्तीय सहायता और रेशम पालन आधारित गतिविधियों के विस्तार से संबंधित सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एवं रेशम विभाग के प्रभारी मनोज, रेशम विकास अधिकारी घुमारवीं वंदना शर्मा, एनएसआईसी मंडी के मुख्य प्रबंधक लोकेश भाटिया सहित संबंधित अधिकारी और आरएएमपी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed