फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Employee picked up new computer from hospital premises

Bilaspur News: कर्मचारी ने अस्पताल परिसर से उठाया नया कंप्यूटर

Fri, 04 Oct 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Employee picked up new computer from hospital premises
-नए कंप्यूटर की जगह रखा पुराना कंप्यूटर
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग ने दिए मामले की जांच के आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में एक कर्मचारी के अस्पताल में लगे नए कंप्यूटर को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने नया कंप्यूटर उठाया और उसकी जगह पुराना कंप्यूटर रख दिया। मामला रात को ही सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह होते ही यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है। क्योंकि इस सारी घटना को अंजाम देने वाला कोई बाहर का व्यक्ति नहीं, बल्कि अस्पताल का ही एक कर्मचारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि अस्पताल का ही एक कर्मचारी वीरवार रात अस्पताल पहुंचा जहां उसने रात को ड्यूटी कर रहे सुरक्षाकर्मी से कमरे की चाबी ली। इसके बाद उसने अस्पताल भवन के अंदर जाकर उस कमरे का ताला खोला, जिसमें कंप्यूटर रखे थे। इसके बाद उसने वहां पर लगे एक कंप्यूटर को उठाया और उसकी जगह पुराना कंप्यूटर रख दिया। इस बात की भनक कुछ देर में ही सुरक्षा कर्मचारियों को लग गई। सुरक्षाकर्मी द्वारा इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से उक्त कर्मचारी को फोन कर जानकारी मांगी। कर्मचारी को जब पता चला कि इस सारी घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को लग चुकी है तो उसने रात को ही फिर से अस्पताल के कमरे से उठाया कंप्यूटर दोबारा वहां रख दिया और पुराने कंप्यूटर को वापस से ले गया। पुलिस के अनुसार उन्हें फोन के माध्यम से अस्पताल प्रशासन द्वारा इस सारी घटना की जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। अगर उनके पास कोई शिकायत आएगी तो इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि उन्हें भी इस बात की जानकारी खंड चिकित्सा का अधिकारी की ओर से मिली है। इसके बाद उन्हें इस सारी घटना पर कार्रवाई करने और इसकी जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed