{"_id":"6a7db0a613904734ad096346","slug":"electricity-sub-station-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165494-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: छह माह में पूरा होगा बम्म-हटवाड़ बिजली उपकेंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: छह माह में पूरा होगा बम्म-हटवाड़ बिजली उपकेंद्र का निर्माण
विज्ञापन
13 करोड़ की लागत से बन रहा 33 केवी केंद्र
कम वोल्टेज और बिजली के कटों से मिलेगी राहत
-जाहू-धर्मपुर से जुड़ेगा उपकेंद्र, क्षेत्र को मिलेगी वैकल्पिक बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बम्म(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बम्म-हटवाड़ में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का काम अगले छह माह में पूरा हो जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को उपकेंद्र का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि बम्म-हटवाड़ 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूरा होने से बम्म-हटवाड़ और आसपास के क्षेत्रों में कम वोल्टेज तथा बार-बार लगने वाले बिजली कट की समस्या काफी हद तक दूर होगी। उपकेंद्र को जाहु-धर्मपुर के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे क्षेत्र को वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति का विकल्प भी मिलेगा और किसी एक लाइन पर निर्भरता कम होगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में कांगू से आने वाली सिंगल लाइन के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। सिंगल लाइन होने के कारण तकनीकी खराबी या अन्य व्यवधान की स्थिति में विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए उपकेंद्र के चालू होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का ढांचा मजबूत होगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।