फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Elections of Agricultural Service Cooperative Society Limited Badgaon concluded

Bilaspur News: कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित बड़गांव के चुनाव हुए संपन्न

Thu, 01 Feb 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Elections of Agricultural Service Cooperative Society Limited Badgaon concluded
- पांच वर्ष के लिए हुआ सभा के 11 सदस्यों का चुनाव, दो चुने गए थे निर्विरोध
विज्ञापन

- नौ वार्ड के चुनाव के लिए 976 सदस्यों ने किया अपने मत का प्रयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। लगभग 150 करोड़ का कारोबार करने वाली बड़गांव कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित बड़गांव का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। इसमें वार्ड नंबर एक बड़गांव से सुनीत सिंह 48 मतों से विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सोमनाथ गौतम को 48 मतों से पराजित किया। सुनीत सिंह को 87 और सोमनाथ को 39 वोट हासिल हुए।

इसके अलावा वार्ड नंबर दो से कैप्टन ओमप्रकाश निर्विरोध चुने गए थे। वार्ड नंबर तीन से सुभाष चंद को 59, जगदीप सिंह को 35 मत मिले। सुभाष चंद को 24 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर चार से विनोद कुमार को 66, शिवराम को 17 मत मिले। इस वार्ड से विनोद कुमार को 49 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर पांच से ओमप्रकाश को 77, सोहनलाल को 45 मत मिले। ओमप्रकाश को 32 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर छह से ईश्वर सिंह को 33 और देशराज को 27 मत मिले। ईश्वर सिंह को छह मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर सात से रमेश चंद को निर्विरोध चुना गया। वार्ड नंबर आठ खरोटा से मनोज कुमार को 61 व नरेश कुमार को 33 मत मिले। मनोज कुमार को 28 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर नौ से राजेंद्र सिंह को 77 व रविंद्र सिंह को 59 मत हासिल हुए। राजेंद्र सिंह को 18 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर 10 से दिनेश कुमार को 100, सुभाष चंद को 64 मत मिले। इस वार्ड से दिनेश कुमार को 36 मतों से विजयी घोषित किया गया। वार्ड नंबर 11 से सतीश कुमार को 51 मत मिले, उनके प्रतिद्वंदी अमर सिंह को 37 मत हासिल हुए। इस वार्ड से सतीश कुमार को 14 मतों से विजय मिली। चुनाव पर्यवेक्षक सहकारी सभाएं बिलासपुर कार्तिका ठाकुर ने बताया कि 1790 सदस्यीय सहकारी सभा बड़गांव का चुनाव विधिवत रूप से संपन्न कर लिया गया है। दो सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। नौ वार्ड में 976 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि प्रधान का चुनाव सदस्यों की सहमति से जल्द ही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed