{"_id":"6287de2ee4bbdb4f676b0b4e","slug":"election-of-cooperative-society-talaito-announced-for-15-july-bilaspur-news-sml4095023174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद 15 जुलाई को होंगे सहकारी सभा तलाई के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद 15 जुलाई को होंगे सहकारी सभा तलाई के चुनाव
विज्ञापन
सरोज पाठक
बिलासपुर। दी तलाई सहकारी सभा की नई कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ हो गया है। वर्ष 2018 में हुए 33 करोड़ के गबन का मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने सभा की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। तब से सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं विभाग के अधिकारी सभा का कामकाज संभाल रहे थे। इसी कड़ी में अब चार साल बाद सभा कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। चुनाव 15 जुलाई को होंगे।
पंजीयक सहकारी सभाएं ने सभा का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 15 जून को सभा की मतदाता सूचियों का प्रकाशन होना है। 23 जून को निर्वाचन अधिकारी के पास वार्ड सदस्यों के नामांकन आएंगे। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 जून रहेगी। वहीं पांच जुलाई तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। उसी दिन सभा के वार्ड सदस्यों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों की सूची भी पांच जुलाई को ही प्रकाशित होगी। संवाद
ढाई सौ ऋण दोषियों को नोटिस
- विभाग ने चुनाव से पहले सभा के करीब ढाई सौ ऋण दोषियों को नोटिस जारी किए हैं। इनके पास सभा का लाखों का ऋण लंबित हैं। अगर संबंधित लोगों ने निर्धारित तिथि तक लंबित ऋण की अदायगी नहीं की तो चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
सभा में हैं 4500 सदस्य
सहकारी सभा तलाई में 4500 सदस्य हैं। वर्ष 2018 में सभा के ऑडिट में खुलासा हुआ कि करीब 33 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। लगभग 100 करोड़ से ऊपर वाली इस सभा में अब तक सभा के तत्कालीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों समेत कई अन्यों पर एफआईआर हो चुकी है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय भी सभा के इस गबन मामले की जांच कर रहा है।
सभा के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ढाई सौ डिफाल्टरों को नोटिस जारी किया है। अगर ऋण चुकाएंगे तभी चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे। सभा के चुनाव 15 जुलाई को तय हैं।
दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर पंजीयक सहकारी सभाएं