{"_id":"6a15dab092c0d328090023f1","slug":"election-news-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160570-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पट्टा पंचायत में प्रशासनिक लापरवाही, मतपेटियां पैदल ले जानी पड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पट्टा पंचायत में प्रशासनिक लापरवाही, मतपेटियां पैदल ले जानी पड़ीं
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
डाहड़ पंचायत में मतदान के बाद मतपेटियां देर रात करीब 10 बजे पहुंचीं, जिससे वार्ड डफेर, देहलवीं,
Link Copied
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पट्टा में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कलरी स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान शाम करीब पांच बजे तक बिना किसी बाधा के पूरा हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद नियमानुसार मतपेटियों को सील कर गणना केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कलरी मतदान केंद्र से पंचायत कार्यालय सोहल की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है, जहां मतगणना की व्यवस्था की गई थी।।कर्मचारियों को उम्मीद थी कि प्रशासन की ओर से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बावजूद कोई सरकारी वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों को मतपेटियां स्वयं उठाकर पैदल गणना केंद्र तक ले जानी पड़ीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियों को पैदल ले जाने की इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया। ग्रामीणों का कहना है कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इस तरह की चूक गंभीर विषय है। यदि रास्ते में कोई अप्रिय घटना हो जाती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। मतपेटियों को पैदल ले जाने के कारण मतगणना प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। पंचायत कार्यालय में रात करीब आठ बजे जाकर मतगणना शुरू हो सकी, जिससे चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
घुमारवीं के बीडीओ अभिषेक शर्मा ने बताया कि सेक्टर अधिकारी के पास एक वाहन उपलब्ध था, जिसे अन्य पोलिंग बूथ पर भेजा गया था जहां दूरी अधिक थी। इसी कारण पट्टा पंचायत में मतपेटियों को पैदल ले जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मतपेटियों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रूप से गणना केंद्र तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।