Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election Commission has also surrendered before BJP and RSS: Annie Raja

चुनाव आयोग ने भी भाजपा और आरएसएस के सामने किया आत्मसमर्पण : एनी राजा

Sat, 12 Jul 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Election Commission has also surrendered before BJP and RSS: Annie Raja
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जनसभा में संबोधित करती एनी राजा। संवाद
बिलासपुर में भाकपा की जनसभा में मोदी सरकार की नीतियों जमकर की आलोचना
विज्ञापन

मोदी सरकार की विदेश नीति बिल्कुल नाकाम हुई : अजीज पाशा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन शनिवार को बिलासपुर में शुरू हुआ। शहर की मेन मार्केट में हुई जनसभा में भाकपा की राष्ट्रीय नेता एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन की महासचिव एनी राजा, पूर्व सांसद अजीज पाशा सहित अन्य नेताओं ने मोदी सरकार और आरएसएस की नीतियों की जमकर आलोचना की।

एनी राजा ने कहा कि मोदी सरकार और आरएसएस की कोशिश है कि धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश को हिंदुत्व राष्ट्र बनाया जाए। वह कॉरपोरेट के साथ मिलकर इस उद्देश्य को पूरा करने में लगे हुए हैं। चुनाव आयोग ने भी भाजपा और आरएसएस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह आरएसएस से जुड़े संगठन की तरह काम कर रहा है। हालात यह है कि पुनरीक्षण के दौरान अपने ही दिए हुए पहचान कार्ड को नहीं मान रहा है। उपराष्ट्रपति तक यह बोल रहे हैं कि यह देश धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता है। जबकि संविधान में लिखा गया है कि यह देश धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है।
विज्ञापन

इसका मतलब है उपराष्ट्रपति भी देश को संविधान को नहीं मान रहे हैं। आज देश और जनता संकट में है। मोदी सरकार ने महिलाओं के साथ भी धोखा किया है। उन्हें उनके हक नहीं मिल रहे हैं। यहां तक संसद और विधानसभाओं में निर्णय लेने वाली समितियों में महिलाओं का जगह नहीं दी गई हैं। भाजपा जाति और धर्म के आधार पर तोड़ने वाली सरकार है। इसके खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी हर लड़ाई लड़ेगी। मोदी सरकार और आरएसएस डरा धमका कर उन्हें नहीं दबा सकते। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनका हर दमन सहेंगे। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से भी मांग की कि मिड-डे मील कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएं। पूर्व सांसद अजीज पाशा ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति बिल्कुल नाकाम हुई है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के दौरान कोई भी देश भारत का साथ देने के लिए आगे नहीं आया। विदेश मंत्रालय को इस बारे में गंभीरता सोचना होगा। आने वाले समय में भाकपा आंदोलन करके इन सभी मुद्दों को जनता के सामने लाएगी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जनसभा में संबोधित करती एनी राजा। संवाद

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जनसभा में संबोधित करती एनी राजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed