फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशी होंगे वहां के शिमला से छपकर आएंगे बेल्ट पेपर

Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
election
बिलासपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बेल्ट पेपर बनाने का काम बुधवार को पूरा कर लिया जाएगा। सदर ब्लॉक में अधिकतर बेल्ट पेपर तैयार कर दिए गए हैं। जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, उनके बेल्ट पेपर शिमला से छपकर आएंगे। यह जानकारी बीडीओ सदर ब्लॉक भाग सिंह ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सदर ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 100 रिजर्व कर्मचारियों समेत 600 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं पोलिंग बूथ में वोटिंग कार्य को शांतिपूर्वक करवाने के लिए इनको तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पंचायतराज चुनाव की तैयारियों के तहत बेल्ट पेपर के कार्य को निपटाने के लिए तीन राउंड में कार्य किया जा रहा है। 10, 11 और 12 जनवरी को 300-300 कर्मचारियों ने बेल्ट पेपर तैयार करने के कार्य को पूरा किया। बाकी बचे बेल्ट पेपर के कार्य को भी 13 जनवरी को पूरा कर लिया जाएगा। सदर ब्लॉक ने सभी पोलिंग पार्टियों के साथ एक वर्चुअल और फिजिकल दो बार चुनावी रिहर्सल पूरी की जा चुकी है। इसके बाद 14 जनवरी को पोलिंग पार्टियों को बुलाकर एक रिहर्सल और की जाएगी। 15 जनवरी को सभी पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में 49 ग्राम पंचायतों के चुनाव को पूरा करने के लिए 152 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 7 सेक्टर ऑफिसर व 3 रिजर्व ऑफिसर की तैनाती भी की गई है। वोटिंग के कार्य को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पोलिंग बूथ को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। सामान्य श्रेणी में 115, संवेदनशील श्रेणी में 28 व अतिसंवेदनशील श्रेणी में 9 बूथों को शामिल किया गया है। सामान्य श्रेणी में 2 पुलिस जवान, संवेदनशील श्रेणी में 4 पुलिस जवान और अतिसंवेदनशील श्रेणी में एक एएसआई के साथ तीन पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed