फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

बड़गांव गलू पंचायत 25 साल बाद भी सुविधाओं से कोसों दूर

Tue, 05 Jan 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
election
शाहतलाई (बिलासपुर)। सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद ग्राम पंचायत बड़गांव गलू 25 साल बाद भी सुविधाओं और विकास अभी कोसों दूर है। ग्राम पंचायत के तीन गांव तीनों तरफ से गोविंद सागर झील से घिरे हैं, लेकिन किसानों के लिए खेतों में पानी नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

विकास खंड झंडूता के कोटधार पिछड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू को अस्तित्व में आए करीब 25 साल का समय बीत चुका है। लेकिन सुविधाओं और विकास अभी कोसों दूर है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। हर पांच साल बाद चुनाव आते हैं, वादे होते हैं और फिर सत्ता सुख में वादे न जाने कहां गुम हो जाते हैं। पांच वार्डों वाली ग्राम पंचायत में 1431 मतदाता हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है बड़गांव गलू पंचायत के बाशिंदे तीन तरफ से गोविंद सागर झील के पानी से घिरे हैं। एक तरफ ऊंची पहाड़ी व घना जंगल है। इस पंचायत के बुखर, दमेहड़ा व नहाणी गांव के बाशिंदों के लिए न तो आज दिन तक सड़क पहुंच पाई है और न रास्ते पक्के हो पाए हैं। लोगों का कहना है कि उपजाऊ भूमि गोेविंद सागर झील में समा गई है। आज दिन तक उनके लिए खेतों में पानी नहीं पहुंच पाया है। जबकि तीनों गांव तीनों तरफ से पानी से घिरे हैं। इतना ही नहीं गंदे पानी की निकासी नालियां बनाना तो दूर आज भी वही रास्ते हैं जो बुजुर्गों के समय थे। लोगों का कहना है कि पिछली सरकार के समय उन्हें सड़क सुविधा की उम्मीद जागी थी, लेकिन सड़क भी राजनीति की शिकार हो गई। लोगों का कहना है कि इस बार उसी उम्मीदवार को अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो रास्ते पक्के करेगा। गांव के अंतिम छोर तक सड़क सुविधा से जोडे़गा। अपना विकास करने के बजाए जनता का विकास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed