{"_id":"5f6b7e678ebc3e8bad52b92e","slug":"election-bilaspur-news-sml346059684","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलत सिंह ठाकुर गुट ने जीता खारसी सभा का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलत सिंह ठाकुर गुट ने जीता खारसी सभा का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जेपी उद्योग एवं प्रभावित सहकारी सभा समिति खारसी के चुनावों में दौलत सिंह ठाकुर गुट ने 15 में से 14 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। वहीं दूसरे पक्ष को मात्र एक ही सीट मिली है। दौलत सिंह ठाकुर ने सभा के सदस्यों का इस भरोसे के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने हमेशा ऑपरेटरों के हित में काम किया है। लोगों के भरोसे ने भारी बहुमत दिलाया है।
उल्लेखनीय है कि खारसी सभा में दो गुट काम करते हैं। इनमें एक बुद्धि सिंह गुट है तो दूसरा दौलत सिंह ठाकुर गुट। दौलत सिंह ने अपने पिछले कार्यकाल में ऑपरेटरों के हर मुद्दे को जोर शोर से उठाया और उनका समाधान करवाया। इस बीच दूसरे गुट ने कई आरोप भी इन पर जड़े थे लेकिन इसके बावजूद ऑपरेटरों ने 15 में 14 सीटों पर दौलत सिंह गुट को विजयी बनाया है। बताते चलें कि सभा का गठन पांच सालों के लिए किया जाता है। भारी बहुमत में जीतने के बाद दौलत सिंह और अन्य सदस्यों ने ट्रक ऑपरेटरों का आभार जताया। वहीं इन्होंने ऑपरेटरों को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या और हक के लिए लड़ाई लडे़ंगे।
चुनाव में वार्ड नंबर 1 से कुलदीप कुमार शर्मा ने बुद्धि सिंह को तीन वोटों से हराया। वार्ड नंबर दो से महेंद्र सिंह ठाकुर ने राजीव महाजन को हराया। वार्ड नंबर 3 से धर्मपाल ठाकुर ने रतन लाल को, वार्ड नंबर 4 से परमानंद ठाकुर ने सुनील कुमार को, वार्ड नंबर 5 से वीरेंद्र शर्मा ने राजेश कुमार को, वार्ड नंबर 6 से हंसराज शर्मा ने नंदलाल महाजन को, वार्ड नंबर 7 से भागीरथ (गिरधारी) ने प्यारेलाल को, वार्ड नंबर 8 से चमन लाल ने प्रकाश चंद को, वार्ड नंबर 9 से परस राम ठाकुर ने मस्तराम को, वार्ड नंबर 10 से तीन उम्मीदवारों में मुकाबला था। जिसमें राजकुमार ने अशोक कुमार व हेमराज को हराया। वहीं वार्ड नंबर 11 का मुकाबला टाई रहा, जिसमें एक छोटी बच्ची द्वारा पर्ची उठाई गई, जिसमें पुरुषोत्तम कुमार ने राजेश कुमार को हराया। वार्ड नंबर 12 से मुकेश कुमार ने अमरनाथ, वार्ड नंबर 13 से दौलत सिंह ठाकुर ने राजेश कुमार, वार्ड नंबर 14 से हीरालाल ने सुमन कुमार, वार्ड नंबर 15 से रमेश महाजन ने मदनलाल को हराया। इस पूरे चुनाव में बुद्धि सिंह गुट को केवल वार्ड नंबर सात से ही जीत हासिल हुई है। वहीं दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह जीत उनके लिए ऐतिहासिक है। इस मौके पर सभा के प्रेस प्रवक्ता कुलदीप ठाकुर सहित सैकड़ों ऑपरेटर मौजूद रहे।