{"_id":"64df6062c0cc1f6aa0075fe5","slug":"eight-players-of-minerva-school-will-participate-in-district-level-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-4215-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मिनर्वा स्कूल के आठ खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मिनर्वा स्कूल के आठ खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, चेस और बॉलीबाल में रनरअप का खिताब किया अपने नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के खिलाड़ियों ने अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन ने सादे कार्यक्रम का आयोजन कर खिलाड़ी छात्रों को सम्मानित किया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूल के खिलाड़ी छात्रों ने वॉलीबाल, बैडमिंटन और चेस में रनर अप का खिताब अपने नाम कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विक्रम भारद्वाज, तनिष भाटिया, दक्ष का चयन वॉलीबाल, नैतिक भारद्वाज, अक्षत का चयन बैडमिंटन, पुष्कल ठाकुर का चयन चेस और वैभव का चयन जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता में विक्रम भारद्वाज, वैदिक शर्मा, नमन शर्मा, नवजोत सिंह, अनिरुद्ध ठाकुर, नितिन शर्मा, लक्ष्य शर्मा, नैतिक भारद्वाज, गौरीश, चेतन, तनिष्क भाटिया, कार्तिक, शौर्य कौंडल, शौर्य शर्मा, वरुण गौतम, आयुष राणा, अंशुल गौतम, शिवम ठाकुर, बालादित्य, अभिनव, करण ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना और स्कूल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेले जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिसमें बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।