{"_id":"664601f3cca4f3f92f07237a","slug":"eight-including-five-children-were-bitten-by-stray-dogs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117416-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लावारिस कुत्तों ने पांच बच्चों सहित आठ को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लावारिस कुत्तों ने पांच बच्चों सहित आठ को काटा
विज्ञापन
- छुट्टी होने पर हाथों में डंडे लेकर बच्चों को घरों को लाएं अभिभावक
- स्कूल के प्रांगण में खेल रही बच्ची पर भी किया हमला
- दो दिन से लगातार हो रहे कुत्तों के हमले से दहशत में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत दधोल क्षेत्र में लावारिस कुत्ते ने पांच बच्चों सहित आठ लोगों को काट कर लहूलुहान कर दिया। इनमें से एक बच्ची पर कुत्ते ने तब हमला किया जब वह स्कूल के प्रांगण में खेल रही थी। बुधवार से लगातार से हो रहे कुत्तों के हमलों से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। कुत्ते का खौफ इतना है कि वीरवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद अभिभावक हाथों में डंडे लेकर बच्चों को घर लाए।
लावारिस कुत्ते ने वीरवार को एक स्कूल की बच्ची सहित चार और बुधवार शाम को चार बच्चों को बुरी तरह से काटा। वीरवार सुबह दधोल चौक के समीप निजी स्कूल के प्रांगण में खेल रही रापेड़ी गांव की सात साल की मासूम बच्ची को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। मासूम बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। उसके शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। हमले के बाद जब अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो स्कूल स्टाफ ने बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया गया। घायल अवस्था में मासूम बच्ची को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। वीरवार सुबह ही कुत्ते ने दधोल कस्बे के नजदीक बल्ह गांव के संदीप को काट लिया। घटना के वक्त संदीप अपनी दुकान जा रहा था। संदीप की बाजू में गहरे जख्म हुए हैं। वीरवार दोपहर को साहिल कुमार (20) निवासी गांव दधोल कलां को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद कुत्ते ने दधोल कंला के रमेश (50) को काट लिया। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे के कुत्ते ने आठ साल की मासूम बच्ची को भी काट डाला। घटना के वक्त पडयालग के नजदीक लड़ा गांव की शानवी अपने चाचा के साथ पानी लेने के लिए घर से थोड़ी दूरी पर आई थी। उसके शरीर पर पांच जगहों पर गहरे घाव हुए हैं। बुधवार को शाम को ही दधोल चौक के पास 8 साल के पूर्व मेहता को घर के आंगन में काट लिया। दधोल कलां गांव की पांच साल की प्रकृति को बुधवार शाम को करीब 7:00 बजे कुत्ते ने दधोल चौक पर काट लिया। वहीं, भेल गांव में रात करीब 10:00 बजे 10 साल के आदित्य को घर के दरवाजे पर कुत्ते ने काट लिया। गौर हो कि दधोल चौक पर लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी यह लावारिस कुत्ते राहगीरों को निशाना बना चुके हैं। हालात अब यह हो गए हैं कि स्कूली बच्चों का यहां से गुजरना और दुकानों पर सामान लेने आना खतरों से खाली नहीं है। खेतों में काम कर रही महिलाओं पर भी कुत्ते हमला कर चुके हैं। इसके अलावा लावारिस कुत्ते दोपहिया वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। इस कारण कई दोपहिया हादसों का शिकार हो चुके हैं।
इनसेट
पशुपालन की टीम को नहीं मिला कुत्ता
लावारिस कुत्ते के हमले की सूचना के बाद एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पशुपालन विभाग को उचित दिशा-निर्देश दिए। वीरवार को विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुत्ते को हर जगह ढूंढा गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब टीम बल्ह गांव में कुत्ते को ढूंढ रही थी, उसी दौरान वह दधोल चौक पर देखा गया। स्थानीय लोग और दुकानदार मिलकर कुत्ते को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन
कोट
पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए कि दधोल क्षेत्र में घूम रहे लावारिस कुत्तों को पकड़ा जाए, ताकि लोगों को इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके।
-गौरव चौधरी, एसडीएम घुमारवीं