फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

सरस्वती विद्या मंदिर औहर में नवाजे गए होनहार

Sun, 22 Dec 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
education
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय औहर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मौजूद अध्यापक व ? - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय औहर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर कुलभूषण चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् से किया गया। इस अवसर कार्यक्रम में आए गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय के एसएमसी के अध्यक्ष भाग सिंह धीमान और स्कूल के मुख्याध्यापक राजेंद्र कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट से मुख्यातिथि व बच्चों के अभिभावकों को विस्तार से अवगत करवाया। स्कूल के बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करके गणमान्य व्यक्तियों व अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार रखे। शिक्षा क्षेत्र, खेलों व स्कूल की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सम्मानित किए गए विद्यार्थियों में काव्य चंदेल, ध्रुव गौतम, आनीयत, कृष्ण गौतम, कृतिका शर्मा, प्रिय जंवाल, हर्षित, सूर्यांस गौतम, संयम, सृष्टि, गौरी शर्मा, शिया, पूर्णिमा, अभय संख्यान, अभय वर्मा, ईशिता, खुशी ठाकुर, कपिल, ईशिता, कोमल, अजय, भवानी सिंह, आशु कुमारी और लव ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed