{"_id":"5fd8ee4c8ebc3e3d58675b73","slug":"educate-bilaspur-news-sml354628040","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो विज्ञान परीक्षा में मिलेगा 91 हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो विज्ञान परीक्षा में मिलेगा 91 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खेमचंद ने कहा कि पूरे देश में गो विज्ञान परीक्षा ली जाएगी। गो विज्ञान ऐप के माध्यम से देश के एक करोड़ लोगों तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान पर 91 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
खेमचंद ने गो विज्ञान परीक्षा को लेकर ऑनलाइन बैठक को संबोधित किया। इसमें देश भर के गोरक्षा प्रमुखों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गो विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक करोड़ गो प्रेमियों तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने बताया परीक्षा में भारत का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि गो विज्ञान ऐप के माध्यम से गाय के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी। इस ऐप में गाय से संबंधित वैज्ञानिक तथ्य भी देश के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गो विज्ञान परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने पर 91 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले को 31 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 21 हजार की नकद राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया यह प्रतियोगिता जिला स्तर से प्रांत स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। कहा कि गायों को पालने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि गाय से ही समृद्ध किसान, स्वस्थ भारत, नशा मुक्त भारत, गो दुग्ध युक्त भारत का निर्माण होगा।