{"_id":"680cc8e1121c034f2a076f5f","slug":"dust-flying-due-to-construction-of-bhated-gahar-ket-road-people-troubled-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136041-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भटेड-गाहर-केट सड़क के निर्माण से उड़ रही धूल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भटेड-गाहर-केट सड़क के निर्माण से उड़ रही धूल, लोग परेशान
Sat, 26 Apr 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं से गाहर.वाह. केट रोड पर उड़ती धूल। संवाद
-धूल उड़ने के कारण लोगों को दिन में कई बार करनी पड़ रही घरों की सफाई
-बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है बुरा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उप तहसील के अंतर्गत भटेड से गाहर-वाह-केट संपर्क सड़क का विस्तारीकरण कार्य किया जा रहा है। सड़क पर बजरी बिछाने का काम तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी तक उस पर तारकोल नहीं बिछाई गई है। इस अधूरे कार्य के कारण सड़क पर धूल उड़ने की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है, जिससे न केवल राहगीरों, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत गाहर के उप प्रधान राम सिंह ने बताया कि सड़क पर उड़ती धूल की मात्रा इतनी अधिक हो जाती है कि ग्रामीणों को दिन में कई बार अपने घरों की सफाई करनी पड़ती है। यह समस्या उनके दैनिक जीवन में भारी व्यवधान उत्पन्न कर रही है। राम सिंह ने बताया कि धूल के कारण स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है, और विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण परिवार पहले से ही श्वास रोगों से पीड़ित हैं, और धूल की बढ़ती मात्रा उनके लिए अतिरिक्त संकट बन गई है। स्थानीय दुकानदारों ने भी चिंता जताई है। कहा कि उड़ती धूल उनके दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों को दूषित कर रही है। इससे खाद्य वस्तुएं खराब हो रही हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने कहा कि यह स्थिति उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर डाल रही है, और वे इसके शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। इस सड़क के विस्तारीकरण कार्य में जिम्मेदार ठेकेदार ने अभी तक कार्य बंद कर रखा है, जिससे समस्या का समाधान लंबित पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क पर तारकोल का काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक संबंधित ठेकेदार से यह आग्रह किया गया है कि दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल की समस्या को कम किया जा सके।