फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dussehra fair starts with procession in Shahtalai

Bilaspur News: शाहतलाई में शोभायात्रा के साथ दशहरा मेला शुरू

Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dussehra fair starts with procession in Shahtalai
- मेले और त्योहार सनातन संस्कृति को संजोए रखने का सशक्त माध्यम : कटवाल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में दो दिवसीय दशहरा मेला सोमवार से शुरू हो गया। सनातन सेवा समिति शाहतलाई के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे मेले का शुभारंभ झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने किया। विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ करने से पहले उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में भी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसकी अगुवाई सिर पर कलश उठाए बालिकाओं ने की।

मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि मेले और त्योहार सनातन संस्कृति को संजोए रखने का सशक्त माध्यम हैं। यह आयोजन सदियों से हो रहे हैं। मेलों से जहां समृद्ध संस्कृति और प्राचीन परंपराओं का संरक्षण होता है, वहीं इससे आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। मेले मनोरंजन का भी साधन हैं। उन्होंने मेले के शुभारंभ के लिए कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए इसके सफल आयोजन के लिए 20 हजार रुपये की राशि भेंट की। साथ ही कमेटी को यथासंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत श्री-श्री 1008 राजेंद्र गिरी, संत रुपेश्वर गिरी, झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन धीमान तथा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। इसके बाद जीतराम कटवाल ने तलाई नगर पंचायत तथा बड़गांव, बलोह व झंडूता पंचायतों का दौरा भी किया। लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करने के साथ ही उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे हर वर्ग के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर इस राष्ट्रवादी परिवार के साथ जोड़ें, ताकि देश को सुरक्षित रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। सदस्यता अभियान के अब दो दिन बाकी बचे हैं। जो लोग, परिवार अभी तक किसी कारणवश भाजपा की सदस्यता लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें राष्ट्रवादी विचारधारा वाले इस परिवार का सदस्य बनाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। ज्यादातर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। बाकी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed