फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Due to lack of timely rain in the district, the time for sowing maize ended

Bilaspur News: समय पर जिले में बारिश न होने से मक्के की बिजाई का समय खत्म

Tue, 25 Jun 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of timely rain in the district, the time for sowing maize ended
- कृषि विशेषज्ञ दे रहे हैं किसानों को दलहन की फसल बीजने की सलाह
विज्ञापन

-अगर जुलाई में मक्की की फसल की हुई बिजाई तो साथ में हटाना पड़ेगा खरपतवार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जहां एक तरफ बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जून महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक जिले में बारिश का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में किसानों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दे रही है। किसानों का मानना है कि मक्के की फसल की बिजाई लेट हो जाने से फसल पर इसका असर पड़ सकता है। इससे आने वाले समय में मक्के के दाम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा।
जून खत्म होने जा रहा है, लेकिन अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हो पाई है। किसान अभी तक मक्के की फसल की बजाई नहीं कर पाए हैं। हालांकि प्रदेश में कई स्थानों पर पर्याप्त बारिश हो जाने की वजह से किसानों ने फसल की बजाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ कृषि विशेषज्ञों की मानें तो मक्के की बिजाई में करीब 15 दिन की देरी हो चुकी है। बारिश नहीं होती है तो फसल पर इसका बुरा असर पड़ेगा। अगर आने वाले एक कुछ दिनों में बारिश हो जाती है तो इसकी भरपाई हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश न होने की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को है। क्योंकि धान की फसल की रोपाई में बहुत ज्यादा देरी हो चुकी है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ और दिनों में बारिश नहीं होती है तो लोगों को दलहन की फसल का रुख करना चाहिए। क्योंकि इन फसलों की बिजाई जुलाई के पहले सप्ताह से लेकर 15 जुलाई के बीच हो सकती है। तब तक मानसून के भी आने के आसार हैं। अगर लोग मानसून आने पर मक्के की बिजाई करते हैं तो उन्हें बिजाई के साथ खरपतवार हटाने का कार्य भी साथ में ही शुरू करना पड़ेगा। मक्की की बिजाई के साथ अगर खरपतवार को नहीं हटाया जाएगा तो इससे मक्की की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


कोट
जिले में बारिश न होने की वजह से सूखे की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से मक्की की बिजाई नहीं हो पा रही है। मक्की की बिजाई में करीब 15 दिन की देरी हो चुकी है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं होती है तो किसान अन्य फसलों का रुख कर सकते हैं। जिनमें दालें, सोयाबीन, मास एक बेहतर विकल्प हो सकता है और अगर बारिश हो जाती है तो लोगों को मक्की की बिजाई के साथ-साथ खरपतवार को भी हटाने का कार्य साथ में करना पड़ेगा, ताकि मक्की की फसल पर बुरा असर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि शर्मा, कृषि विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्ति उपनिदेशक कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed