फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   driving test

बिलासपुर में एक दिसंबर से शुरू होगा प्रारंभिक चालक परीक्षण

Thu, 26 Nov 2020 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
driving test
झंडूता(बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक एएन कंवर ने बताया कि चालकों की भर्ती के लिए चल रहा प्रारंभिक चालक परीक्षण कोरोना महामारी के कारण स्थगित किया गया था। जो अब एक दिसंबर 2020 से दोबारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की कर्मशाला बिलासपुर से शुरू किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर मंडल के अधीनस्थ शेष बचे हुए अभ्यर्थियों, जिन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालक पद के लिए आवेदन किया है और जिनका प्रारंभिक चालक परीक्षण कोरोना महामारी के चलते नहीं लिया गया था। उन सभी को कॉल लेटर 12 नवंबर 2020 से दोबारा जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी कारणवश किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिला है तो वह मंडलीय कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972 224485 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चालक परीक्षण केवल निर्धारित तिथि को ही लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि परीक्षण के दौरान मास्क पहनना, आपसी दूरी रखना सुनिश्चित करें। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed