फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Driver dies after tractor overturns in Chhattar village

Bilaspur News: छत्तर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Fri, 02 Feb 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns in Chhattar village
- पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत बरोटा पंचायत के छत्तर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों नेे कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कमलदेव (49) निवासी गांव बरोटा अपने ट्रैक्टर से लकड़ियां और अन्य सामान लाने के लिए छत्तर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान छत्तर गांव से पीछे मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। इस दौरान चालक कमलदेव ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत से ट्रैक्टर के नीचे दबे कमलदेव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेज दिया। मृतक कमलदेव का बेटा चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उधर भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि ट्रैक्टर हादसे में चालक कमलदेव की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed