फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drink ORS solution in case of vomiting and diarrhea

Bilaspur News: उल्टी दस्त होने पर पीएं ओआरएस का घोल

Tue, 23 Jul 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drink ORS solution in case of vomiting and diarrhea
जल जनित रोगों से बचने के लिए सजग रहने की आवश्यकता : सीएमओ
विज्ञापन

- सर्पदंश से बचाव के लिए खेतों में काम करते हुए पहनें सुरक्षित जूते

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में जल जनित, जीव-जंतुओं के काटने व कीट जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। इस मौसम के दौरान लोगों को अधिक सजग रहने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने इस बाबत जिले भर के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को इन सभी रोगों के उचित प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। कहा कि बरसात के मौसम में आमतौर पर उल्टी दस्त, पीलिया, बुखार इत्यादि नागरिकों को अपनी चपेट में ले सकते हैं। इससे बचाव के लिए सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ पेयजल, स्वच्छ व ताजे भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। उल्टी, दस्त होने पर तुरंत ओआरएस का घोल एक लीटर साफ पानी में लेकर उसका सेवन करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में सर्पदंश के मामले में एकाएक वृद्धि होती है। इसके बचाव के लिए घास व खेतों में काम करते समय सुरक्षित जूते पहनें, घरों में सफाई रखें व जंतुओं के प्रवेश वाली जगहों को समय-समय पर बंद करते रहें। अगर सर्पदंश की घटना हो जाए तो पीड़ित को शांत रखें तथा बिना समय बर्बाद किए नजदीक के चिकित्सालय में चिकित्सा उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed