फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Donate the remaining medicines, the lives of the poor will be saved

Bilaspur News: बची हुई दवाओं का करें दान, बचेगी गरीबों की जान

Tue, 29 Oct 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Donate the remaining medicines, the lives of the poor will be saved
- बरठीं स्कूल की जूनियर रेडक्रॉस शाखा ने जिले में शुरू की नई पहल
विज्ञापन

-दवा दान बॉक्स लगाकर लोगों से किया बची हुई दवा इसमें डालने का आग्रह
-बोले-मुहिम शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों की मदद करना

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। रेडक्रॉस सोसायटी की जूनियर रेडक्रॉस बरठीं पाठशाला शाखा ने दवा दान बॉक्स लगाने की जिले भर में पहल की है, ताकि घर में बची दवाओं को न फेंकते हुए उन्हें इस दवा दान पेटी में दान किया जा सके। इससे यह दवाएं किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आएंगी।
दवाइयों को इकट्ठा करने का इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का एक मात्र उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के लिए वालंटियर को प्रेरित करना है। इसी कड़ी में सोसायटी की जूनियर रेडक्रॉस बरठीं विद्यालय शाखा की ओर से दवा दान बॉक्स लगाने का निर्णय लिया है। इन बॉक्सों में ऐसी दवाएं रखी जाएंगी जो घरों में एक बार इस्तेमाल के बाद फेंक दी जाती हैं। पाठशाला के प्रधानाचार्य ओपी कपिल ने बताया कि सोसायटी का मानना है कि कई बार घरों में ऐसी दवाएं होती हैं जो एक बार बीमारी के ठीक होने के बाद बेकार पड़ी रह जाती हैं। इन दवाओं को फेंकना पर्यावरण के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए, सोसायटी ने इन दवाओं को इकट्ठा करने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इसलिए सोसायटी ने इन दवाओं को इकट्ठा करने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि यह पहल यहीं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि किसी के घर में व्हील चेयर, वॉकर, बैसाखियां या कोई ऐसा सहायक उपकरण है, जिसको किसी एक्सीडेंट या किसी और कारण खरीदा था, लेकिन अब प्रयोग नहीं है तो उसको भी दान कर सकते हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से यह किसी जरूरतमंद के काम आ जाएगा
विज्ञापन

इनसेट
कैसे करें दवाएं दान
अपने घरों में पड़ी ऐसी दवाओं को इन दवा दान बॉक्स में डालें। इन दवाओं को डालने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि दवाओं की एक्सपायरी डेट खत्म नहीं हुई हो। यह दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से निशुल्क जरूरतमंद लोगों को प्रदान की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
क्यों करें दवा दान
पर्यावरण संरक्षण : दवाओं को फेंकने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। दवा दान करके आप पर्यावरण को बचाने में योगदान दे सकते हैं।
इनसेट
गरीबों की मदद
इकट्ठी की गई दवा को जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में दी जाएगी। इससे कई लोगों की जान बच सकती है। दवा दान करके आप समाज सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed