फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctors will work wearing black badges from January 18

Bilaspur News: चिकित्सक 18 जनवरी से काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम

Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Doctors will work wearing black badges from January 18
-एनपीए सहित पांच प्रमुख मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरकार की ओर से चिकित्सकों की कई मांगें पूरी न होने के चलते डॉक्टर 18 जनवरी से काले बिल्ले लगाकर सेवाएं देंगे। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन जिला इकाई बिलासपुर की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र ने की।

उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य पांच मांगें हैं। इसमें नान प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) को बहाल करना प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से इसे लेकर मांग चल रही है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। कई बार डॉक्टर प्रदर्शन कर चुके हैं, हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। साथ ही 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत्त होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इन्हीं मांगों को लेकर उन्होंने काले बिल्ले लगाकर विरोध करने का फैसला लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed