फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   doctor

जिला अस्पताल में चिकित्सकों को बेहतर सुविधाएं नहीं, मरीज परेशान

Sat, 14 Sep 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
doctor
बरमाणा(बिलासपुर) जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे अधिकतर चिकित्सकों को रहने के लिए घर नहीं मिल रहे हैं। वहीं पिछले डेढ़ साल में जिनको घर मिले हैं वो बेहतर हालत में नहीं हैं। घर न मिलने के कारण डॉक्टर समय पर ऑन कॉल अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिनको घर मुहैया करवाए गए हैं वो जर्जर अवस्था में हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वो 24 घंटे अस्पताल में सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं लेकिन जब उन्हें प्रशासन की ओर से रहने के लिए अच्छे आवास भी उपलब्ध न करवाने जा सकें तो ऐसे हालात में उनका सेवाएं दे पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को सही समय पर आवास उपलब्ध न करवा पाना जिला प्रशासन के ढीले रवैये को बयां करता है। डॉक्टर सेवाएं देने के लिए जिला में आते हैं लेकिन उन्हें समय पर घर नहीं मिलते। भूले से अगर प्रशासन उन्हें घर मुहैया करवा भी देता है तो वो इस अवस्था में नहीं होते कि उनमें कोई चिकित्सक सपरिवार बिना किसी परेशानी के रह सके।
विज्ञापन

कई चिकित्सक ऐसे हैं जिन्हें अस्पताल में सेवाएं देते हुए महीनों हो गए हैं लेकिन अभी तक सरकारी आवास के लिए भटक रहे हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद डॉक्टर अपने घर जाते हैं जोकि अस्पताल से काफी दूरी पर हैं। जब उन्हें अस्पताल से आपातकाल परिस्थिति में ऑन कॉल बुलाया जाता है तो वो समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जो घर मिले हैं उनकी हालत रहने के काबिल नहीं है। कहीं घरों की छतें टूटी हैं तो कहीं कमरों की हालत खस्ता है। अगर चिकित्सकों को सही सुविधाएं ही नहीं मिलेंगी तो वो किसी और जिले में जाकर अपनी सेवाएं देना पसंद करेंगे। जिले में ज्यादा दिनों तक डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं दे पाते हैं और किसी और जिले में तबादला ले लेते हैं। इसका यही कारण है कि उन्हें यहां बेहतर सुविधाओं का अभाव रहता है।

उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग से वेकेंसी पोजिसन रिपोर्ट मांगी है जिसके आधार पर घरों का आवंटन किया जाएगा। घरों की मरम्मत बजट के अनुसार करवाई जा रही है। बजट का अभाव है जिसके कारण सभी घरों का मरम्मत कार्य एक साथ कर पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed