फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DM gave instructions to take action against two center in-charges on the complaint of farmers

डीएम ने किसानों की शिकायत पर दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to take action against two center in-charges on the complaint of farmers
बिलासपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को नवीन मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों से धान की खरीद के बारे में तथा किसानों से भी उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। डीएम ने किसानों की शिकायत पर दो केंद्र प्रभारियों के खिलाफ स्थानांतरण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी पहुंचे डीएम ने एक ही प्रकार के धान का अलग-अलग नमी मापक यंत्रों में नमी का प्रतिशत अलग-अलग मिलने की शिकायत पर मंडी परिषद के सभी नमी मापक यंत्र को एक साथ एकत्रित कराया। एक ही प्रकार के धान को सभी नमी मापक यंत्रों के माध्यम से नमी का प्रतिशत निकलवाया। अलग-अलग नमी मापक यंत्रों में अलग नमी का प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी मुख्यालय को इस संबंध में अवगत कराएं तथा नमी के इस अंतर के कारण किसानों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। इसलिए नियमानुसार कार्रवाई कराते हुए सभी केंद्र प्रभारियों को जरूरी निर्देश जारी कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों के लिए जो दैनिक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन लक्ष्यों की पूर्ति प्रतिदिन अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इसमें केंद्र प्रभारी के स्तर से कोई लापरवाही न हो। डस्टर में जाली की वजह से कम छनाई होने के कारण खरीद में कमी और किसानों की असुविधा को देखते हुए भी जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार डस्टर में जाली का प्रयोग किया जाए, ताकि किसानों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिकतम खरीद संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर कार्यरत मजदूरों के बारे में अभिलेखों में जानकारी न होने पर भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर मजदूरों की पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी रहे, ताकि किसानों को कोई दिक्कत न आए।एएमओ श्री पुष्पेंद्र और एमआई मधु कुमारी की कार्यशैली के बारे में किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने इन दोनों को स्थानांतरित करने के सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप प्रत्येक क्रय केंद्र का संचालन होना चाहिए तथा क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ केंद्र पर तैनात कर्मचारियों का व्यवहार भी अच्छा होना चाहिए। यदि केंद्रों पर किसानों को बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।जनपद में वर्तमान में 85 धान क्रय केंद्र संचालित हैं।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पीसीएफ, पीसीयू और यूपीएसएस के 34 नए क्रय केंद्रों के संचालन के बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अब जनपद में 119 धान केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप धान की खरीद की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी, सीओ विद्याकिशोर शर्मा, गुरचरन सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, मो. हनीफ वारसी, नरेंद्रजीत सिंह संधु, जगजीत सिंह गिल, मंजीत सिंह अटवाल, जागीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed