फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Divyangjan and senior citizens will showcase their skills at Jal Tarang Josh Mahotsav.

Bilaspur News: जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक दिखाएंगे हुनर

Tue, 11 Nov 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Divyangjan and senior citizens will showcase their skills at Jal Tarang Josh Mahotsav.
जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक जिला स्तरीय फैशन शो और टैलेंट हंट शो पोस्टर
वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित होगा जिला स्तरीय फैशन और टैलेंट हंट शो
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने किया फैशन शो व टैलेंट हंट शो का पोस्टर लॉन्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जल तरंग जोश महोत्सव 2025 को और अधिक प्रेरणादायक व समावेशी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय फैशन शो और टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में इस विशेष कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि यह आयोजन दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सामाजिक भागीदारी, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने बताया कि समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिले के विभिन्न विशेष विद्यालयों और संस्थानों के बच्चे एवं युवा इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए एक गूगल फॉर्म भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी दिव्यांगजन आसानी से पंजीकरण कर सकता है। इस आयोजन के लिए जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण एवं अधिकारिता विभाग, रेडक्रॉस सोसाइटी और समर्थ हमारी पहचान एनजीओ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित शर्मा, समर्थ हमारी पहचान एनजीओ के प्रधान लग्नेश कुमार, संगीता सोनी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed