फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Divija stood first in solo dance and Sugamaya in singing.

Bilaspur News: एकल नृत्य में दिविजा और गायन में सुगमया रहीं अव्वल

Sat, 25 Jan 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Divija stood first in solo dance and Sugamaya in singing.
व्यास उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता बच्चों को सम्मानित करते एसडीएम अभिषेक गर्ग। सं
-चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

-एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने किया बच्चों को सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में स्थित बास्केटबाल मैदान में चल रहे अखिल हिमालय महोत्सव व्यास उत्सव 2025 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कहलूरी, व्यासपुरी व हिमाचली गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पहाड़ी लोक गीतों और हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, कई बच्चों ने बिलासपुर के स्थानीय लोक गीत भी सुनाए। इस सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग (आईएएस) ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि अभिषेक गर्ग ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता क वर्ग में दिविजा संख्यान प्रथम स्थान पर रही, जबकि अनिकेत, प्रांशी सोनी, अमोग, चहक, शरीजा, हर्षिका, नायरा, ओजस्वी, सुरभि, न्यारा, सुवमया दबड़ा, काशवी राणा, नव्या, अद्विती, अर्शिया, अन्नाशय, नैना शर्मा व अमारया द्वितीय स्थान पर रहे। ख वर्ग में आरवी, मानवी शर्मा, रूही मेहता व तृषा विजेता रही और ईशनवी, दीपाशा, वेदांशी, कनव, शाबी, तान्या, गौरी, कृतिका, आकृति, ईकरा, वैष्णवी, शरिजा, जिया, सुविग्या, नायशा, अन्वी, शिवांश, प्रियल, अधीरा, तान्या, अथर्व व शांभवी उपविजेता रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा एकल गायन प्रतियोगिता क वर्ग में सुगमया ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नव्या व सृजा भारद्वाज दूसरे स्थान पर रही। ख वर्ग में स्वास्तिक व वेदांशी ने प्रथम तथा आयुष, दश आनंद, प्रियल, ऋषभ, सुवज्ञ, हार्दिक, भार्गव, स्वास्तिक व दिव्यांशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रो. मनोहर शर्मा व विनोद शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन निशांत कपूर व मृदुल मोदगिल ने किया। इस अवसर पर व्यास उत्सव समिति के संस्थापक कमलेंद्र कश्यप, व्यास उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विजयराज उपाध्याय, राजकुमार चौैधरी, सुशील पुंडीर, कृष्ण कांत व रितेश मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed