फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District level summer festival from 5th April

Bilaspur News: जिला स्तरीय ग्रीष्मोत्सव 5 अप्रैल से

Sat, 24 Feb 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
District level summer festival from 5th April
महोत्सव को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए किया जाएगा हर संभव प्रयास : एसडीएम
विज्ञापन

-मेले के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए बनाई जाएंगी अलग-अलग समितियां

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में जिला स्तरीय ग्रीष्म महोत्सव 5 से 9 अप्रैल तक मनाया जाएगा। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने मेले के आयोजन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय ग्रीष्म महोत्सव को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी अधिक से अधिक गतिविधियों को इस मेले में जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग मेले में सम्मिलित हो सकें। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग समितियां बनाई जाएंगी। मेले के दौरान आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। बताया कि यह मेला घुमारवीं की एक पहचान है और लगभग 1985 से मनाया जा रहा है। इसके इस पुराने स्वरूप को बनाए रखना हमारा दायित्व है। मेले का आयोजन हर वर्ष 5 से 9 अप्रैल को किया जाता है। इस मेले को पुराने समय से ही पशुओं की मंडी से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने नगर परिषद को मेला स्थल की सफाई, उचित स्थान पर कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए। कहा कि मेले में सफाई के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग, इलेक्ट्रिसिटी विभागों को भी निर्देश दिए कि वह अपनी सेवाओं में कोई लापरवाही न दिखाएं। समय रहते सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारी को पूर्ण कर लें। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, मीडिया सलाहकार राजीव शर्मा, पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष सतपाल प्रकाश महाजन, रविंद्र सिंह लिली तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed