फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District level Baisakh Nalwad fair, Bilaspur, Jhanduta, Ghumarwin

Bilaspur News: भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ जिला स्तरीय बैसाख नलवाड़ मेला

Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
District level Baisakh Nalwad fair, Bilaspur, Jhanduta, Ghumarwin
झंडूता के पारंपरिक बैसाखी नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ कर शुभारंभ करते एडीसी डॉ निधि पटेल। संवाद
-एडीसी डॉ. निधि पटेल ने खूंटा गाड़ा और बैल पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

-मेले के दौरान लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय तीन दिवसीय बैसाख नलवाड़ मेला शुरू हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विधिवत रूप से खूंटा गाड़कर और बैल पूजन के साथ मेले का शुभारंभ किया। मेले के शुभारंभ पर झंडूता के प्राचीन ठाकुर द्वारा नर सिंह मंदिर से मेला मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में डॉ. निधि पटेल ने पूजा-अर्चना की लोगों को मेले की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेले, त्योहार परंपराओं और लोक संस्कृति के संवाहक हैं, जो आज के इस दौर में भी अपनी प्रासंगिकता को बनाए हुए हैं। जिले के प्रत्येक जनपद में परंपरा के अनुरूप मेलों व अन्य त्योहारों का अपना अलग ही रूप होता है जो प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लोक संस्कृति, देव परंपरा और लोक धारणाओं को परिपूर्ण करता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इन मेलों में लोग बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही मेले की गरिमा को बनाए रखने के लिए अपना सतत् सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कुश्ती मेलों के आकर्षक का प्रमुख केंद्र होती हैं, जिसका लोग भरपूर आनंद उठाते हैं। मेले को और आकर्षक बनाने के लिए मेला समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया है। डॉ. निधि ने मेले में लगाई विभिन्न प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन और अवलोकन किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया। उन्होंने लोक संस्कृति को संजोये रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए कलाकारों और महिला मंडलों की सराहना की। एसडीएम झंडूता योगराज धीमान ने मेले की विस्तृत रूपरेखा सभी के समक्ष रखी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मेले में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और इसे सफल बनाएं। 25 अप्रैल को कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए कार्य कर रहे सभी समितियों के पदाधिकारी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



मेले में डॉ. निधि ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित

बैसाखी नलवाड़ी मेला झंडूता में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को एक जून को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। डॉ. निधि पटेल ने मेले में झंडूता चुनाव विभाग के स्टॉल का उद्घाटन करते हुए सभी मतदाताओं से लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव विभाग के स्थापित किए सेल्फी प्वाॅइंट पर सेल्फी भी ली।

झंडूता के पारंपरिक बैसाखी नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ कर शुभारंभ करते एडीसी डॉ निधि पटेल। संवाद

झंडूता के पारंपरिक बैसाखी नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ कर शुभारंभ करते एडीसी डॉ निधि पटेल। संवाद

झंडूता के पारंपरिक बैसाखी नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ कर शुभारंभ करते एडीसी डॉ निधि पटेल। संवाद

झंडूता के पारंपरिक बैसाखी नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ कर शुभारंभ करते एडीसी डॉ निधि पटेल। संवाद

झंडूता के पारंपरिक बैसाखी नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ कर शुभारंभ करते एडीसी डॉ निधि पटेल। संवाद

झंडूता के पारंपरिक बैसाखी नलवाड़ मेले का खूंटा गाड़ कर शुभारंभ करते एडीसी डॉ निधि पटेल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed