फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District level art festival and Rangotsav will be held on 28th October at Jukhaala College.

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में 28 अक्तूबर को होगा जिला स्तरीय कला उत्सव एवं रंगोत्सव

Fri, 24 Oct 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
District level art festival and Rangotsav will be held on 28th October at Jukhaala College.
21 स्कूलों के 9वीं से 12 कक्षा में पढ़ने वाले 105 विद्यार्थी लेंगे भाग
विज्ञापन

समूह नृत्य, कार्ड मेकिंग, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं में करेंगे प्रदर्शन
विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारना उद्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 28 अक्तूबर को जिला स्तरीय कला उत्सव और रंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में 21 सरकारी और निजी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 105 विद्यार्थी भाग लेंगे।

कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे पोषित करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है। कला उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थी 10 से अधिक विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें पारंपरिक एकल गान, पारंपरिक समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, पारंपरिक कहानी सुनाना, शास्त्रीय संगीत, संगीत वादन, स्वर वाद्य, द्विआयामी दृश्य कला, त्रिआयामी स्थानीय खिलौने, ड्रामा और एकल अभिनय शामिल है। रंगोत्सव में कैलिग्राफी, कार्ड मेकिंग, लोक नृत्य, रंगोली, 2-डी पेंटिंग, एकल लोक नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा। कला उत्सव साल 2015 में स्कूल शिक्षा साक्षरता विभाग, भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed