फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dispute in contractor and company

पैसों के भुगतान को लेकर ठेकेदारों और कंपनी अधिकारियों में कहासुनी

Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
dispute in contractor and company
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के निर्माण में कार्य कर चुके ठेकेदार बुधवार को निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कुड्डी कार्यालय में अपने पैसे के भुगतान के लिए पहुंचे। लेकिन निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने ठेकेदारों के पैसे का भुगतान करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बीच बचाव के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। इस मौके पर ठेकेदारों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

साल 2013 में उक्त फोरलेन का कार्य शुरू हुआ था, जोकि साल 2017 में बंद हो गया। आईटीएनएल, आईएल एंड एफएस और न्यू इंडिया निर्माण कार्य अधर में छोड़कर ठेकेदारों के पैसे का भुगतान किए बिना ही चली गईं। करीब 70 ठेकेदारों का 60 करोड़ रुपये फंस गए। इसके बाद ठेकेदार लगातार अपने पैसे के भुगतान के लिए सरकार और प्रशासन सहित एनएचएआई के समक्ष आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन आज दिन तक पैसे का भुगतान नहीं हुआ। ठेकेदार यूनियन के प्रधान जितेंद्र चंदेल ने बताया कि अब इस निर्माण कार्य के लिए नई कंपनी आई है। इसके अधिकारी से मिलने ठेकेदार बुधवार को कुड्डी गए। लेकिन उन्होंने इस भुगतान को करने से मना कर दिया। बताया कि फोरलेन के किनारे करीब 150 करोड़ का मैटीरियल पड़ा था। जिसे उक्त कंपनी ने कौड़ियों के भाव बेच दिया है। लेकिन ठेकेदारों के पैसे का भुगतान नहीं किया। बामटा वार्ड के जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर ठेकेदारों की समस्याओं को सुना और उनकी मांग को उचित ठहराया।
विज्ञापन

बरमाणा थाना प्रभारी के माध्यम से ठेकेदारों ने उपायुक्त, एसपी बिलासपुर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को ज्ञापन भेजा है। इसमें ठेकेदारों ने चेताया है कि अगर उनके पैसे का भुगतान 16 जून तक नहीं हुआ तो वो उक्त फोरलेन का निर्माण कार्य बाधित करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन, सरकार और कंपनी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed