फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Discipline, positive thinking, and persistent hard work are essential for success: Sanjay.

सफलता के लिए अनुशासन, सकारात्मक सोच, निरंतर परिश्रम आवश्यक : संजय

Mon, 22 Jun 2026 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Discipline, positive thinking, and persistent hard work are essential for success: Sanjay.
कलोल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परमवीर चक्र विजेता संजय क
विद्यार्थियों को भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

कलोल स्कूल में प्रेरणादायक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलोल में सोमवार को परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपने जीवन के संघर्षों, देश सेवा के अनुभवों और परमवीर चक्र प्राप्त करने की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उन्हें भारतीय सेना में कॅरिअर बनाने, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, दृढ़ संकल्प, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरणादायक उत्तर दिया। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल और सैनिक कल्याण विभाग के अधीक्षक विनोद नड्डा भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देशराज पुंडीर ने स्कूल पहुंचने पर संजय कुमार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल और अधीक्षक सैनिक कल्याण विनोद नड्डा का भी विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए विशेष धन्यवाद किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed