{"_id":"6a3d396aa8e96d42e805c016","slug":"discipline-hard-work-and-service-to-the-nation-are-the-keys-to-success-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162491-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अनुशासन, मेहनत और देशसेवा को सफलता की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अनुशासन, मेहनत और देशसेवा को सफलता की कुंजी
Thu, 25 Jun 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
डंगार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार। स्र
परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने डंगार स्कूल में विद्यार्थियों को किया प्रेरित
मोबाइल के सकारात्मक उपयोग पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में आयोजित प्रेरक कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें जीवन में सफलता, अनुशासन और देशसेवा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में संजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और कठिन परिश्रम के बल पर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत ही भविष्य के सपनों को साकार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सकारात्मक उपयोग की सीख देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक ज्ञान और शिक्षा का प्रभावी माध्यम बन सकती है। यदि इसका सही दिशा में उपयोग किया जाए तो विद्यार्थी बहुत कुछ सीख सकते हैं, लेकिन अनावश्यक मनोरंजन और खेलों में अधिक समय व्यतीत करने से लक्ष्य से भटकने का खतरा रहता है। परमवीर चक्र विजेता ने भारतीय सेना के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेना में सेवा, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि होते हैं। एक सैनिक कठिन प्रशिक्षण के बाद देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। संजय कुमार ने विद्यार्थियों को माता-पिता और शिक्षकों के सम्मान का संदेश देते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन जीवन की सही दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन दोबारा नहीं लौटता, इसलिए इस समय का सदुपयोग करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य परमजीत सहित यशपाल, विकास शर्मा, कुलभूषण, सुनील, किशोरीलाल, परमिंदर और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।