{"_id":"671f8d6e071dcf7d420455c5","slug":"dhanteras-today-there-will-be-rain-of-money-on-the-market-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125661-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : आज होगी बाजार पर धन की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : आज होगी बाजार पर धन की वर्षा
विज्ञापन
बाजार में बर्तन, आभूषण और कपड़ों की दुकानें सजीं
त्योहार को लेकर बाजार को भी झालरों से सजाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। धनतेरस पर जिले में बर्तनों, आभूषणों और कपड़ों की दुकानें पूरी तरह से सज गई हैं। दुकानदारों को भी धनतेरस पर बाजारों में धन वर्षा का इंतजार है। धनतेरस के मौके पर कुछ खास दुकानों पर होने वाली खरीदारी के चलते दुकानदारों ने रंगीन झालरों से अपनी दुकानों को सजा लिया है।
दुकानदार धनतेरस पर अपनी दुकानों पर उत्पादों को सजा कर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस मौके पर आभूषणों की दुकानों पर पर चांदी में बनाए गणपति, चांदी के सिक्कों में बने गणेश लक्ष्मी बनाए गए हैं। साथ ही लक्ष्मी की प्रतिमा भी हल्के वजन से लेकर भारी वजन तक तैयार की गई हैं। बर्तन बेचने वाले दुकानदार भी इस बार धनतेरस पर पूरी तैयारी कर बैठे हैं। इस बार बर्तनों में भी कई प्रकार के डिजाइन है। तांबा और पीतल के अलावा स्टील के बर्तन भी छोटे बड़े आकार में ग्राहकों को लुभाते हुए नजर आएंगे। त्योहार के इस मौके पर जहां कांस्य के बर्तन 2000 रुपये प्रति किलो बिकेंगे। वहीं स्टील का रेट भी 300 से लेकर 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। एल्युमीनियन के बर्तन 400 और 500 रुपये प्रति किलो के हिसाब ग्राहकों को खरीदने पड़ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में वाशिंग मशीन, एलईडी व फ्रिज की नई वैरायटी विभिन्न विशेषताओं के साथ बाजार में नजर आने लगी हैं। एक तरफ जहां तीन से लेकर पांच स्टार तक और कोडिंग ग्रेड के हिसाब से फ्रिज उपलब्ध है। वहीं धनतेरस के मौके पर उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की खास कीमत निर्धारित की गई है, ताकि दुकान में आने वाले खरीदार खाली हाथ न जाएं। बाजार में इस बार बड़ी एलइडी की भी बहुत मांग है। 55 इंच से लेकर 85 इंच तक के एलईडी की लोगों में भारी मांग देखी जा रही है। दुकानों मे बड़े एलईडी बीस हजार से शुरू होकर साठ हजार तक में मिल रहे हैं। इसके अलावा कुछ दुकानदारों की ओर से धनतेरस के मौके पर एलईडी के साथ उपहार भी दिए जा रहे हैं। शहर के अधिकतर रेडीमेड कपड़ों की दुकानों में धनतेरस से पहले ही सर्दियों के कपड़ों की सेल लगाई गई है। जहां पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ है। दुकानदारों की ओर से मांग के अनुसार बच्चों और महिलाओं के कपड़ों का भी शहर में विशेष प्रावधान रखा गया है।