फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dhansi road on Chandigarh-Manali National Highway, vehicles halted for half an hour

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धंसी सड़क, आधे घंटे तक थमे रहे वाहन

Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dhansi road on Chandigarh-Manali National Highway, vehicles halted for half an hour
स्वारघाट मे पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर धंसे डंगे को भरतें हुए लोनिव? - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट स्थित कहलूर होटल के समीप चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग की सड़क का एक बड़ा हिस्सा रविवार को भारी बारिश के चलते दो से ढाई फीट नीचे धंसने से वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक सड़क के धंसने अफरा-तफरी मच गई। जहां-तहां वाहन खड़े हो गए। इससे मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची एसडीएम एवं लोनिवि ने मार्ग को डायवर्ट कर दूसरे तरफ से वाहनों को पास कराया गया। वहीं, बाहरी वाहनों की ट्रैफिक को स्वारघाट से नालागढ़ और भगेड़ी से पंजैरा की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मैंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया है। जहां पर लोनिवि की मशीनरी और कर्मचारियों को गड्ढे भरने के कार्य में लगा दिया गया है। जरुरत पड़ी तो हाईवे यातायात को डायवर्ट भी किया जाएगा। उधर, लोनिवि के कर्मचारी मार्ग पर मिट्ट और पत्थर डालकर गड्ढे को भरने का कार्य कर रहे हैं। ताकि वाहनों को गुजरने में असुविधा न हो और जाम जैसी स्थिति भी न बने। यहां पर नेशनल हाईवे का 20 फुट लंबा हिस्सा करीब ढाई फीट नीचे धंस चुका है और यदि बारिश होती है तो यह हिस्सा और ज्यादा धंस सकता है। लोनिवि उपमंडल स्वारघाट के एसडीओ आरके सैणी भी अपने कर्मचारियों और मशीनरी के साथ मौके पर डटे हुए है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अगर भारी बारिश होती है तो सड़क और धंस सकती है। इसलिए एहतियातन भारी वाहनों को स्वारघाट से 15 किलोमीटर नीचे बघेरी से पंजैहरा होते हुए स्वारघाट के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले बाहरी वाहनों की ट्रैफिक को स्वारघाट से नालागढ़ की तरफ डायवर्ट कर दिया है। कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ आने वाले बाहरी वाहनों को भी भगेड़ी से पंजैरा-स्वारघाट के लिए डायवर्ट कर दिया है। ताकि हादसे की आंशका न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed