{"_id":"669e6381de6728a0d000308a","slug":"devotees-gathered-in-shiva-temples-on-the-first-monday-of-shravan-month-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-120560-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त
विज्ञापन
जयकारों के बीच की शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे। जयकारों के बीच भक्तों ने भोले बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की।
शहर के डियारा सेक्टर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, पीपलेश्वर मंदिर, घुमारवीं के पन्याणा शिव धाम सहित अन्य शिवालयों में महादेव के जलाभिषेक के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने महादेव पर जल और बेल पत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना की। सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही।